फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण के माध्यम से लोगों को बताया मतदान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरवा। सहायक निर्वाचन अधिकारी चौपाल सुरेंद्र बिमटा की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक स्कूल भराणू में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने भाषण के माध्यम से उपस्थित लोगों को मतदान का महत्व बताया। वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र बिमटा ने लोगों से अपील की है कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव वाले दिन अपने घर ही नहीं आस पास के लोगों को भी मतदान केंद्र में पहुंच कर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज का हर एक व्यक्ति एक दूसरे को मतदान के लिए प्रेरित करें तो ही हम अपनी पसंद की सरकार और उसका नुमाइंदा चुन सकते हैं। इस मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कमला रांटा ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागृत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें