फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर को बनाएंगे प्लास्टिक मुक्त और साफ-सुथरा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ के आसपास सभी गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने और साफ-सुथरा रखने को लेकर आज से सघन सफाई अभियान छेड़ा जा रहा है। अभियान के तहत रिकांगपिओ को 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर की सफाई सुनिश्चित बनाने के लिए सेक्टर टीम लीडर की तैनाती की गई है।
उपायुक्त गोपाल चंद के अनुसार रिकांगपिओ शहर के आसपास चिन्हित हॉट स्पॉट पर पॉलीथिन हटाओ अभियान चलाया जाएगा, जिसमें टीम लीडर के साथ विभाग के कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी भी भाग लेंगे। उन्होंने व्यापारमंडल, स्वयंसेवी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और समस्त शहरवासियों से रिकांगपिओ को साफ-सुथरा बनाने के लिए सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला देवभूमि के नाम से जानी जाती है और यहां वर्षभर देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि यहां आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ यहां का स्वच्छ वातावरण हमेशा उनके मन मस्तिष्क में अंकित रहे। वहीं ‘पॉलीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत वीरवार को किन्नौर जिला के उप-मंडल पूह में भी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह शिव मोहन सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले पॉलीथिन उन्मूलन सप्ताह के दौरान जहां पूह में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, वहीं उपमंडल की सभी पंचायतों और पाठशालाओं में भी इस दौरान वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा स्कूली बच्चे, युवक मंडलों और महिला मंडलों की भागीदारी भी सुनिश्चित बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें