रामपुर बुशहर। सीपीआईएम की बैठक में लोकसभा चुनाव में बूथ और गांव स्तर पर प्रचार एवं 23 अप्रैल को मंडी में पार्टी प्रत्याशी की ओर से नामांकन भरने को लेकर चर्चा की गई। बैठक निरमंड में राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद की अध्यक्षता में हुई।
सीपीआईएम राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें देश के अंदर वैकल्पिक नीतियों की जरूरत है, न कि नेता की, जिन नीतियों से देश की मेहनतकश जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी नवउदारवादी नीतियों को लागू कर रही है। आज प्रदेश के सरकारी विभागों में हजारों पद खली पड़े हैं। नए पदों को भरा नहीं जा रहा है, जिससे प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। शिक्षा संस्थानों में शिक्षक नहीं है। इसके चलते बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है।
सीपीआईएम लोकल कमेटी सचिव देवकी नंद ने कहा कि पार्टी ने निरमंड, रामपुर, ननखड़ी और किन्नौर में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा ने जो सपने 2014 में दिखाए तो वो केवल सपने ही रहे। इस मौके पर लोकल कमेटी सदस्य पूर्ण ठाकुर, कुलदीप, राहुल, जगदीश, प्रेम चौहान, तुनन पंचायत उपप्रधान रणजीत ठाकुर, दुर्गा सिंह, पुने राम, टेक चंद, श्याम लाल, चरण दास, नीरथ सिंह, श्याम लाल, मंगत राम, राम कृष्ण, परस राम, प्रदीप, हीरा सिंह, कांता देवी, देव कला, ममता और अंजू बाला सहित अन्य मौजूद रहे।