फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए स्कूलों में हों प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। एसडीएम कल्पा ने जिले के मतदाता साक्षरता क्लबों के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने शिक्षण संस्थानों के पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में 19 अप्रैल 2019 से पूर्व दर्ज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे पात्र मतदाता से वे फार्म-6 भरवा कर नाम दर्ज करवा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने को लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी कल्पा सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम ने नोडल अधिकारियों से कहा कि वे अपने स्कूलों में बच्चों को मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करें और स्कूलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन करें। उन्होंने स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित करने को लेकर साक्षरता क्लब की बैठक का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति 1950 हेल्पलाइन नंबर पर प्रात: 9 बजे से सायं 9 बजे तक चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकता है। उन्होंने नोडल अधिकारियों से सभी दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का आग्रह किया और उन्हें 19 मई को मतदान के लिए प्रेरित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमें मताधिकार का एक बहुमूल्य अधिकार प्रदान किया गया है, जिसका हमें सही प्रकार से उपयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें