फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। ऑल इंडिया पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर संघ की त्रैमासिक बैठक में संघ से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एनडी बेष्टू ने की। बैठक में उपस्थित कुमारसैन जोन के प्रभारी देवीचंद और उपप्रधान जगतराम ने कहा कि बैठक में एक्स पैरामिलिट्री के सभी सोल्जरों को भाग लेना चाहिए, लेकिन अधिकतर इसमें भाग नहीं ले रहे हैं।

अगर संघ संगठित होगा, तभी मांगों को जोरशोर के साथ उठाया जा सकता है। वहीं समिति ने रामपुर के प्रसिद्ध श्राईकोटी मंदिर निर्माण पूरा होने और श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया।
विज्ञापन


वहीं समिति ने काल्टू दारनघाटी माड़ीधार जुंक सड़क निर्माण से वहां के किसानों के खेतों में आए मलबे को उठाने के लिए लोक निर्माण विभाग से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही 70 वर्ष की आयु सीमा एडिशनल पेंशन पाने के लिए सरकार शीघ्र कदम उठाए और 9 अगस्त 1999 से पूर्व सेवानिवृत हुए सभी कर्मचारियों को एसीपी, एमएएसपी स्कीम के अंतर्गत 12-24 व 1-20-30 वर्ष का लाभ सरकार शीघ्र प्रदान करें।
विज्ञापन


वहीं बैठक में संघ के पूर्व सदस्य शिवानंद और आज्ञाराम के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आरएल चौहान, दुर्गा चौहान, नारायण मेहता, वीआर मेहता, डीआर बिष्ट, सीआर कौशल, संसार कायथ, रतन भारद्वाज, ठाकुर पालसरा, मोहन नेगी, कमलेश और बलदेव ठाकुर के अलावा कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें