फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवी में शत-प्रतिशत लोगों ने जमा करवाए हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा। चुनाव आयोग के निर्देश पर कुपवी पुलिस थाने के तहत शत-प्रतिशत हथियार जमा हो चुके हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि दो दिनों में नेरवा व चौपाल थाने में पूरे हथियार नहीं पहुंचे तो लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि उपमंडल में कुल 664 लाइसेंस शुदा शस्त्र पंजीकृत हैं। जिनमें से कुपवी थाना के अंतर्गत कुल 54, नेरवा थाना के तहत कुल 287 शस्त्र व चौपाल थाना के तहत 323 लाइसेंसी शस्त्र पंजीकृत हैं। नेरवा थाना में अब तक 287 में से 200 एवं चौपाल थाना में 323 में 279 शस्त्र जमा हो चुके हैं। कुपवी थाना के तहत पंजीकृत सभी 54 शस्त्र थाना में जमा हो चुके हैं। इस प्रकार कुपवी थाना शत-प्रतिशत हथियार जमा करने वाला उपमंडल चौपाल का पहला थाना बन गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक हथियार थानों में जमा नहीं करवाए, उन लोगों को अंतिम चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा 31 मार्च तक यदि हथियार जमा नहीं करवाए गए तो ऐसे लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंसिंग अथॉरिटी को इन हथियारों के लाइसेंस निलंबित अथवा रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें