फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाएं चुनाव पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी कल्पा सुरेंद्र ठाकुर ने जिले के सभी बूथ स्तर के अधिकारियों से आग्रह किया है कि जिन युवाओं ने एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर उन्हें जागरूक करें। युवाओं से फार्म-6 भरवाकर 19 अप्रैल 2019 तक जमा करवाएं, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सकें।

रिकांगपिओ में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता केंद्रों पर साइन बोर्ड लगाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, रेंप और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। जिन मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाता हैं, वहां उनको मतदान के दिन सभी आवश्यक सुविधा व्हील चेयर, सहायक आदि उपलब्ध करवाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाएं, जिससे दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने में कोई कठिनाई सामने न आए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी बीएलओ से आग्रह किया कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की मतदान के लिए जागरूक करने के लिए चुनाव पाठशाला का आयोजन सुनिश्चित बनाएं और अपने मतदान केंद्र के तहत आने वाले मतदाताओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। बैठक में जिले के सभी 126 बीएलओ ने भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें