फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। पुलिस ने रोहड़ू में तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को गश्त के दौरान यह सफलता मिली है। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम पटसारी-रोहड़ू मार्ग पर पुलिस की टीम गश्त पर थी।

इसी बीच पुलिस ने शक के आधार पर एक गाड़ी को पटसारी में जांच के लिए रोका। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो गाड़ी में से 5.34 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टे को अपने कब्जे में लेकर युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों की पहचान अरविंद चौहान गांव धनोटी तथा अंकित निवासी रोहड़ू और पीयूष के रुप में हुई है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें