फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य, एकल गान में महिला मंडल आकपा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेहरू युवा केंद्र किन्नौर की ओर से जिला किन्नौर के आकपा गांव में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव प्रदेश सरकार हरीश चंद्र नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में लोक नृत्य, समूह गान और एकल गान सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिला मंडलों ने भाग लिया।

विज्ञापन


लोक नृत्य और एकल गान में महिला मंडल आकपा ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं समूह गान में अमीरी देवी पार्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि किन्नौर की संस्कृति की देश और प्रदेश में अलग ही पहचान है।

इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से हमारी संस्कृति को और बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भीष्मा देवी, सुनीता देवी, ज्ञान कुमार, चंद्रसेन और नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार कल्याण नेगी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें