फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला में झमाझम बर्फबारी के बीच खूब उड़ा गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में तीन दिनों तक चलने वाला विशेष होली पर्व बुधवार को संपन्न हो गया। पर्व के समापन अवसर पर वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खराब मौसम और झमाझम बर्फबारी के बीच समूचे सांगला क्षेत्र और देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गर्मजोशी के साथ पर्व को मनाया।
होली पर्व के अंतिम दिन बुधवार को बोनिंग सारिंग, बरगारंग, थापसारिंग, छुदोसारीनंग, दारयो सांथानदेन, कोरखायो सारिंग, पुदो नाला, खाले सारिंग कोष्टोचयोदेन सहित समूचे सांगला क्षेत्र के लोगों सहित बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों की उपस्थिति में स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम देवता बेरिंग नाग के मंदिर परिसर से आशीर्वाद लिया। एक दूसरे पर गुलाल फेंकते हुए किन्नौरी वाद्य यंत्रों की धुनों पर झूमते हुए लोगों का कारवां हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां पर स्थानीय लोगों ने किन्नौरी व्यंजनों के चटकारे लिए। फिर मुख्य बाजार सांगला के कला मंच प्रांगण में नाच-गाने का दौर चलता रहा। खाले सारिंग, पुदो नाला से राम बाजार सांगला होते हुए कोष्टोचयोचोदेन से बेरिंग नाग मंदिर परिसर पहुंचे।
विज्ञापन

देवता बेरिंग नाग जी के माली कुंडुप छेरिंग, माथस वीरभद्र सिंह, माथस मानसिंह, पुजारी नीतिश कुमार, भंडारी धर्मदेव और कायथ हेम चंदर नेगी ने कहा कि सांगला में इस विशेष पर्व को पौराणिक पारंपरिक सभ्यता और रीति रिवाजों के साथ मनाया जाता है। संस्कृति को संजोए रखने के लिए इस विशेष पर्व को तीन दिनों तक एक अलग अंदाज में मनाया जाता है, जिससे सभी लोगों में आपसी भाईचारा बना रहे। इस पर्व में दो राजा, दो रानियां, दो साधु, एक हनुमान, एक भालू और होलिका का पुतला पर्व में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। पूर्णमासी के चांद में होलिका दहन के साथ ही होली पर्व संपन्न होता है। वीरवार को ग्रामीण अपनी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर मंदिर परिसर में पहुंचेंगे और इसके साथ ही फाग मेले का शुभारंभ होता है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा प्रितेश्वरी नेगी, जिला परिषद सदस्य दौलत नेगी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा देव ऋषि, एसटी मोर्चा प्रदेश सदस्य बीरबल नेगी, जिला अध्यक्ष परविंद्र, महामंत्री राजपाल, कल्पा मंडल अध्यक्ष रूप नारायण, जिला युवा मोर्चा महामंत्री चंद्र पाल, सचिव प्रताप लोकट्स, एससी मोर्चा जिला महामंत्री चंद्र भगत, चांसु उपप्रधान प्रताप और बलराज मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें