फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 तक चलेगी गुम्मा प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई। गुम्मा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 26 मार्च तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप गांगटा ने किया।
विज्ञापन

लीग के अध्यक्ष जोंटी कंवर और राकेश कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट 26 मार्च तक लगातार चलेंगे। इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 71 हजार नकद, ट्राफी और रनरअप को 41हजार नकद व ट्राफी दी जाएगी। इसमें टूर्नामेंट ऑफ द सीरीज को 71सौ रुपये और ट्रॉफी बतौर इनाम में दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में 64 टीमें ही भाग ले सकेंगी। हर टीम का प्रवेश शुल्क 3000 रुपये रहेगा। टूर्नामेंट के मुख्यातिथि संदीप गांगटा ने टूर्नामेंट के आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजयुमो जुब्बल-कोटखाई के उपाध्यक्ष अमित वर्मा, विकास भारती, हरीश घालटा, विकास चौहान, अनिल किमर, अंजुम शहीद और राजेंद्र भरोटा सहित आयोजन कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें