फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से विभिन्न विभागों को करोड़ों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी से विभागों को 33 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

जनजातीय जिले में सड़कें, बिजली और पेयजल लाइनों की बिगड़ी हालत
वर्षों बाद मौसम में हुए इस तरह के फेरबदल से ग्रामीण भी काफी परेशान
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी से जीवन अस्तव्यस्त हो गया है, वहीं अभी तक हिमपात से करोड़ों रुपये का विभागों को नुकसान हुआ है। जिले में हुई भारी हिमपात से सड़कें, बिजली व्यवस्था और पेयजल लाइनों को भारी क्षति पहुंची है, जिसे पटरी पर लाने में विभागों को काफी मशक्कत करनी होगी। वर्षों बाद मौसम में हुए इस तरह के फेरबदल से ग्रामीण भी परेशान हैं।
किन्नौर जिले में बीते वर्ष नवंबर माह से हो रही बर्फबारी भले ही बागवानों के लिए खुशियां लेकर आई है, लेकिन इस हिमपात से जिले में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। बर्फबारी से सीमा सड़क संगठन, एनएच प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड और आईपीएच विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हिम खंडों के गिरने से कहीं सड़कों को क्षति पहुंची है तो कहीं सड़क की सुरक्षा दीवारें ढह गई हैं। बर्फबारी से विद्युत लाइनों को भी जगह-जगह क्षति पहुंची है। पेयजल लाइनें भी हिमपात की चपेट में आने से टूट गई हैं, जिसके कारण कई क्षेत्रों में पेयजल किल्लत की समस्याएं पेश आ रही हैं। वहीं सड़कें बंद होने के कारण परिवहन निगम को भी खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में हुई बर्फबारी से सीमा सड़क संगठन को 1 करोड़, विद्युत बोर्ड को 2 करोड़, आईपीएच विभाग पूह खंड को 8 करोड़, आईपीएच विभाग रिकांगपिओ सहित कल्पा और निचार खंड को 12 करोड़, लोक निर्माण विभाग भावानगर 3.51 करोड़, लोनिवि कल्पा को 4.50 करोड़, एनएच प्राधिकरण को 1 करोड़ 20 लाख, परिवहन निगम रिकांगपिओ को करीब 56 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के ओसी पोवारी डीके राघव, एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता, लोनिवि के अधिशासी अभियंता भावानगर आरएल चौहान, अधिशासी अभियंता कल्पा वीरेंद्र सिंह गुलेरिया, अधिशासी अभियंता आईपीएच रिकांगपिओ उदय सिंह बौद्ध, अधिशासी अभियंता पूह आरएस नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक रिकांगपिओ अजेंद्र चौधरी ने कहा कि इस वर्ष भारी हिमपात से काफी नुकसान पहुंचा है। बर्फबारी का दौर खत्म होते ही व्यवस्था को सुधारने के कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें