बागवानों ने सीखा आधुनिक
तकनीक से बागवानी करना
रामपुर बुशहर। नौणी विवि में रामपुर उपमंडल के बागवानों ने सेब की उन्नत फसल और बागवानी के आधुनिक तरीकों का प्रशिक्षण लिया। इसमें रामपुर क्षेत्र के करीब 25 बागवानों ने भाग लिया। रामपुर उपमंडल की हिमालयन एप्पल ग्रोवर एसोसिएशन के सदस्यों ने सात दिनों तक नौणी विवि में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
इस शिविर में विवि के वैज्ञानिकों ने बागवानों को वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीक से सेब की फसल तैयार करने और पौधे के पालन पोषण से जुड़ी अहम जानकारी मुहैया करवाई। सेब की आधुनिक किस्में, रुट स्टॉक पर तैयार करने की वैज्ञानिक पद्धति और इसकी उत्पादकता, योग्यता को बढ़ाने संबंधित तरीके भी विशेषज्ञों द्वारा बागवानों को बताए गए। हिमालयन एप्पल ग्रोवर समूह किसानों और बागवानों को सेब व अन्य फसलों की उत्पादकता व योग्यता बढ़ाने के लिए संबंधित सरकारी विभागों व पंजीकृत कंपनियों से जुड़ कर बागवानों को लाभ दिलाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में ऐसोसिएशन के अमर भंडारी, कुशल भलैई, जयंत नेगी, अक्षय कायथ, साहिल खौश, अनिल दारनी, योगेंद्र, सुरेश, गौरव, शेखर, रिवा नंद, डिंपल, मोनु शर्मा, जीत भंडारी, हिम्मत सिंह, सुनील चौहान, भूप सिंह, देवेंद्र खाची, कर्म सिंह, ईश्वर ठाकुर, अनिल डमालू, विक्रम जीत, नंद लाल और रोशन आदि ने भाग लिया।