फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिजली कंपकंपाती ठंड में ठिठुरने को मजबूर हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रचोली में 18 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन

बच्चों को वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी करने में आ रही परेशानी
तकनीकी खराबी आई, जल्द बहाल होगी सप्लाई : बिजली बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ लगती रचोली पंचायत और वार्ड नंबर एक में गुरुवार रात 11 बजे से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। आए दिन क्षेत्र में लग रहे विद्युत के अघोषित कटों से क्षेत्र की जनता को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। विद्युत बोर्ड की नाकामियों का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को झेलना पड़ रहा है। वहीं बिना बिजली स्कूली बच्चों के लिए भी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां करना और भी मुश्किल हो गया है।
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में आए दिन बिजली के अघोषित कटों से जनता को परेशानियां झेलनी पड़ी रही हैं। कर्मचारियों की कमी और पुराने ढर्रे पर चल रही बिजली व्यवस्था के कारण आए दिन हजारों लोग दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। कंपकंपाती ठंड में विद्युत आपूर्ति न होने के कारण लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। वीरवार रात से रचोली और रामपुर नप के वार्ड नंबर एक में बत्ती गुल है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति न होने से स्थानीय लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं अब स्कूली बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं भी करीब हैं। आए दिन लग रहे बिजली के अघोषित कटों से विद्यार्थियों की पढ़ाई खासी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उदय सिंह नेगी, श्याम सिंह, कर्मा नेगी, केसी चौहान, संजीव चौहान, सतीश बुशहरी, रिंकू, ललित, अशोक, पिंकू, जांगमो देवी, पार्वती नेगी, शिवानी, अनिता, राजू, मधु और वीरेंद्र सहित अन्य लोगों का कहना है कि शहर के साथ सटे होने के बाद भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। यह पहली बार नहीं है, जब उन्हें बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आए दिन लगने वाले विद्युत कटों से हजारों की आबादी परेशानियां झेल रही है। उन्होंने प्रशासन और विद्युत बोर्ड प्रबंधन से समय रहते विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में विद्युत बोर्ड रामपुर के एसडीओ कुक्कू शर्मा ने बताया कि खनेरी के पास गुरुवार रात को तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। बोर्ड के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें