फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी, निरमंड में आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी, निरमंड में भी आतंकी हमले
विज्ञापन

में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजली
आनी/ठियोग/नोगली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के शहीदों को आनी, निरमंड, दलाश, लूहरी, श्वाड और कुंगश क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजली दी। आनी भाजपा, रामपुर कॉलेज की एबीवीपी इकाई, सर्वपल्ली बीएड कॉलेज नोगली सहित विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।
आनी उपमंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसडीएम कार्यालय में एकत्र होकर दो मिनट का मौन रखकर शहीद के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं आनी भाजपा मंडल ने सीआरपीएफ के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक किशोरी लाल, एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर, जीआर चंदेल, दूनी चंद, जीवन चौहान, अंजना भारती, ज्ञान ठाकुर, योगेश भार्गव, महेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, प्रताप ठाकुर, वेद, अशोक, सत्येंद्र जीवन, रफ्तार, रतन, मोहन, भोलादत्त, प्रताप, बृज लाल, नरोत्तम, चवित्र, लोकेश, धर्मपाल, देवेंद्र, श्याम, सुरेश, संतोष, शशि, पप्पी बिष्ट, चमेलू देवी, अन्नु, योगेश, प्रीतम, यशवर्धन और नेसू विमल सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन

वहीं ठियोग डीवाईएफआई की राज्य कमेटी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद द्वारा दावा किए गए नृशंस हमले की कड़ी निंदा की है। कमेटी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए इकाई स्तर पर 16 फरवरी को शोक सभा का आयोजन करने का फैसला लिया है।
वहीं एबीवीपी रामपुर इकाई ने शुक्रवार को पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में कॉलेज परिसर में रोष रैली निकाली। छात्रों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपना रोष जताया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इकाई ने आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करने की मांग की है। इस प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष राहुल, प्रदीप, रोहित और मनजीत सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. सर्वपल्ली बीएड कॉलेज नोगली में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली दी और दो मिनट का मौन रखा। संस्थान के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्राचार्य डॉ नवीन कुमार मोक्टा सहित कॉलेज के शिक्षक, गैर शिक्षक और प्रशिक्षुओं ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें