फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमपात से रोहड़ू शिमला मार्ग यातायात के लिए बंद नहीं चली बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बंद रहा रोहड़ू-शिमला मार्ग
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद से सड़क पर नहीं हुई है आवाजाही
रास्ते में एक दर्जन वाहन फंसे, सभी ग्रामीण रूट बंद
अमर उजाला ब्यूरो।
रोहड़ू। शिमला मुख्य मार्ग वीरवार दोपहर बाद से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। दूसरे दिन भी शिमला सड़क पर रोहडू से कोई बस नहीं चली। रोहड़ू से शिमला और शिमला से रोहड़ू जाने वाले लोग सड़क बहाली का इंतजार कर रहे हैं। हिमपात के कारण रोहडू-शिमला मार्ग पर खड़ापत्थर में फिसलन के कारण वाहन फंस रहे हैं। दिन के समय रोहडू से निजी वाहनों में शिमला के लिए रवाना हुए लोग आधे रास्ते से वापस रोहड़ू लौटे आए।
जानकारी के अनुसार रोहड़ू-शिमला मार्ग पर हिमपात में जाम के कारण करीब एक दर्जन वाहन फंसे हुए हैं। शिमला की ओर से रोहड़ू के लिए रवाना हुए वाहन कोटखाई में रोके गए हैं। सीमा कॉलेज के करीब 40 छात्र पिकनिक टुअर से लौटने के बाद वीरवार शाम के समय से कोटखाई में फंसे हुए हैं। सभी दो दिनों से कोटखाई रेस्ट हाउस में सड़क बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। रोहड़ू उपमंडल में सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों से निकल रही सड़कें बंद पड़ी हैं। क्षेत्र के सभी ऊंचाई वाले गांव में शुक्रवार को भी शाम तक हिमपात का क्रम जारी है। हिमपात से रोहड़ू-रामपुर मार्ग सुंगरी, नारकंडा-टिक्कर मार्ग भी बंद पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अन्य रूटों पर आधे तक परिवहन निगम की बसें चली हैं। क्षेत्र के शीतलहर का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रिय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि शिमला के लिए वीरवार को दोपहर बाद से कोई बस नहीं भेजी गई। हिमपात पर छोटे वाहन भी पराऊंठी से आगे नहीं जा रहे। मौसम खुलने के बाद ही सड़क बहाल होने पर सभी मार्गों में बस सेवा नियमित शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें