फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलक्षणा बनी नगर पंचायत जुब्बल की उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। नगर पंचायत जुब्बल में भाजपा समर्थित सुलक्षणा सूद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलवार को एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष को पद की शपथ दिलाई। नगर पंचायत में ढाई वर्ष तक दलीप चौहान उपाध्यक्ष बने रहे। अब ढाई वर्ष के कार्यकाल के लिए सुलक्षण सूद को उपाध्यक्ष बनाया गया गया। सुलक्षणा सूद ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्य सचेतक एवं विधायक नरेंद्र बरागटा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुलक्षणा सूद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में आईएमसी के चेयरमैन हरबंस धौल्टा, नगर पंचायत जुब्बल के अध्यक्ष बृज लाल, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री सतीश पिरटा, जिला उपाध्यक्ष इंद्र चौहान, लाकेश्वर दिल्टा, सुरेंद्र पिरटा, विशंबर शर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष जतिन चौहान, बाबी ससरामटा, बलबीर चौहान, प्रदीप चौहान, कुलदीप तांटा, प्रीतम धोल्टा, कुलदीप ठाकुर, महावीर ठाकुर, विक्रम ठाकुर, आत्मा राम तेजटा, बबली ओक्टा, लोकिंद्र तांटा, नगर पंचायत सदस्य लीला देवी, अनु ससरामटा, दलीप चौहान, देविंद्र सौक्टा, अनिल मोक्टा, राजपाल रांटा, वीरेंद्र चौहान, गोविंद सारटा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें