फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राज में समस्याओं से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने भाजपा सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार बर्फबारी होने के कई दिन बाद भी उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग जूझ रहे हैं। उपमंडल की दुर्गम पंचायतों को जोड़ने वाली सड़कें बंद पड़ी हैं। कई ग्रामीणों क्षेत्रों में बिजली और पेयजल समस्या चल रही है।
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के प्रेस सचिव ध्रुव शर्मा, प्रवक्ता अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, जसवीर ठाकुर, हर्ष शर्मा, सतीश चाई, विशाल और राजीव गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र तो दूर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में भी भाजपा सरकार के राज में जनता को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। आए दिन रामपुर शहर की जनता को बिजली के कटों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभागों के अधिकारियों को अवगत करवाया जाता है तो वे विभागों में स्टाफ की कमी की बात करते हैं, जिसके चलते समस्याएं सुलझ नहीं रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों के अनुसार चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले खनेरी अस्पताल, विद्युत बोर्ड, पुलिस विभाग और अन्य विभिन्न विभागों के कई पद बीते लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। सरकारी विभागों में तबादले होते हैं, लेकिन तबादले के बाद पद भरे नहीं जाते हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आगामी लोक सभा चुनावों में जनता भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें