फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को बढ़त दिलवाने को पांच नए शक्ति केंद्रों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। जुब्बल-नावर-कोटखाई भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने क्षेत्र में पांच नए शक्ति केंद्रों का गठन किया है। इसी संदर्भ में आयोजित बैठक मेें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष मोती लाल अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश डोगरा भी विशेष रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मोर्चा के अध्यक्ष मोती लाल ने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में चल रही 10 प्रहरी बनाने की मुहिम पूरी कर दी गई है। पांच विस्तारकों की तैनाती भी की जा चुकी है। पांच शक्ति केंद्रों का गठन भी किया है। जिसमें से दो शक्ति केंद्र जुब्बल में, दो शक्ति केंद्र कोटखाई में तथा एक शक्ति केंद्र का गठन नावर में किया गया है। बैठक के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी सदस्यों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को क्षेत्र से भारी बढ़त दिलाने की रणनीति तैयार की तथा जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का आभार भी जताया। इस मौके पर मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष दयानंद राज्टा, सक्ति सिंह, सोबन लाल, गोपी लाल, सीता राम, बानु लाल, दलीप काल्टा, पिंकू गाज्टा, राजेश जस्टा, लेख राज, सुरेश किमटा, दिनेश जिंटा, राकेश लेईक, विरेंद्र आजाद, तिलक राज, शिव सिंह, आनंद, विरेंद्र, राजेश, प्रदीप पांचटा, अत्तर सिंह, राविंद्र रावल, संदीप कुमार सहित मोर्चा के कई सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें