फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ को निरमंड में किसान सभा करेगी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। किसानसभा 8 जनवरी को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर निरमंड में प्रदर्शन करेगी। किसान सभा के बैनर तले ग्रामीण मनरेगा, मजदूरी और विभिन्न विभागों में चल रही स्टाफ की कमी को लेकर हल्ला बोलेंगे। इसी संदर्भ में किसान सभा निरमंड की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में 8 जनवरी को निरमंड में मनरेगा में 120 दिन का रोजगार न मिलने, मनरेगा की मजदूरी समय पर न मिलने, क्षेत्रीय अस्पताल में स्टाफ की कमी, दूध के दाम बढ़ोतरी और सड़कों की खस्ता हालत को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। सभा के जिला सचिव देवकी नंद के अनुसार केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार की आम जनता विरोधी नीतियों से जनता का जीना दुश्वार हो गया है। एक तरफ महंगाई बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। आश्वासनों के बाद भी केंद्र सरकार किसानहित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं कर रही। केंद्र सरकार का चार साल का कार्यकाल नाकामियों भरा रहा है। प्रदेश सरकार भी अपने एक साल के कार्यकाल में आम जनता को राहत देने में असफल रही है। सरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी है, जिसके कारण आम लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


निरमंड किसान सभा सचिव जगदीश ने कहा कि निरमंड अस्पताल में चिकित्सक न होने से मरीजों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द यहां स्टाफ की तैनाती करने की मांग उठाई है। इस मौके पर परस राम, दयाल सिंह, रंजीत, पुने राम, ऊषा, फुला देवी, दुर्गा सिंह, सतीश, अशोक, भोगा राम, भगत राम और पद्म आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें