रोहड़ू। उपमंडल के सभी शाखा डाक कार्यालय को ऑनलाइन कर दिया गया है। वहीं अभी तक यहां पर तैनात डाकपालों को इसका प्रशिक्षण नहीं दिया गया। ऐसे में प्रशिक्षण के बिना पोस्ट पेमेंट बैंक सेवा शुरू नहीं हो पा रही है। अब डाकपालों ने आठ और नौ जनवरी को हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।
मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की बैठक रोहडू में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के शिमला मंडल के उपाध्यक्ष लोकिंद्र सारटा ने की। इस दौरान मामला सामने आया कि उपमंडल के सभी शाखा डाकघरों को ऑनलाइन कर दिया गया है। आनलाइन करने के बाद भारतीय डाक विभाग अपने कर्मचारियों प्रशिक्षण नहीं दे रहा। जिसके कारण पोस्ट बैंक का कार्य शुरू नहीं हो रहा। डाकपाल को पोस्ट बैंक का कार्य समझ नहीं आ रहा। जिससे ग्रामीण डाक सेवकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में फैसला लिया गया कि रोहडू सब डिविजन के 62 शाखा कार्यालय में आठ व नौ जनवरी को हड़ताल की जाएगी। यदि विभाग की ओर से इस समस्या का उससे पहले समाधान किया जाता तो हड़ताल को वापस भी लिया जा सकता है। बैठक में सचिव त्रिलोक चंद, सलाहकार मंगत राम नेकटा, शशि वीर बाल्टू, जगदीश मच्छान, देविंद्र सिंह, बसंत लाल, कुलदीप सिंह, संधीरा रांटा, सरोज, नूतन, रीतू, हिना, मीनाक्षी, बबीता, गरिमा, ज्योति, कुसुम लता, मुकेश कुमार नेगी, कमला नंद, पदम सिंह, बलबीर सिंह, डोली, रविंद्र, जिश्न लाल, हरदेव सिंह, अशोक, नेहर चंद, पुनीत सहित अन्य सभी डाक सेवक उपस्थित थे।