फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगा दलाश प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों को भवन

विज्ञापन
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के प्राथमिक स्कूल दलाश के नौनिहालों को अब जल्द ही आधुनिक स्कूल भवन मिलेगा। स्कूल भवन के निर्माण के लिए करीब 22 लाख रुपये का बजट स्वीकृति हुआ है और इसका निर्माण कार्य इन दिनों प्रगति पर है। आधुनिक तकनीक और डिजाइन से तैयार हो रहे इस तीन मंजिला भवन में कुल 6 बड़े कमरे बनने प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन


अभी फिलहाल भवन के दो मंजिल तैयार होने के लिए राशि स्वीकृत हुई है। केंद्रीय मुख्य शिक्षक केंद्र दलाश के प्रभारी अध्यापक मंगल चंद ने बताया कि प्रारूप के हिसाब से यह आधुनिकता में जिला कुल्लू का पहला विद्यालय होगा। स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर का एसएमसी और स्थानीय जनता ने इसके लिए आभार जताया है।

इस विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर एसएमसी सहित कई अन्य लोग विधायक से मिले थे, जिस पर स्थानीय विधायक ने स्कूल भवन को शीघ्र तैयार करने का भरोसा दिया और कहा कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें