सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पंचायत प्रधान उरनी गीता ज्ञानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके वार्षिक समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। समारोह में बेस्ट ब्वॉय अक्षित और बेस्ट गर्ल का खिताब चंदन को दिया गया। बेस्ट हाउस का खिताब सुभाष हाउस को मिला।
वार्षिक समारोह की शुरूआत छात्राओं ने स्वागत गीत से की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने किन्नौरी गाने पैसा पैसा ऐसा कैसा पैसा, दयारो गयाशो पैसा, फायुलो कुमो ई प्यारा देशांग, रींग रींग बीमा लियो माई दानों, पीटा पीटा शारे, सौंगी आंग सौंगी हाला दुखंग बदा सहित पहाड़ी नाटी दोहडू धोए डुगे नालुए, संगे नाचना, संगे नाचना विशु जातरा जैसे गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर अभिभावकों को छात्र-छात्राओं की सालभर की गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में रवीना, प्रिया, लव कुमार, सुनिधि, तनीषा, प्रियंका, विराट, चंदन, अनुराधा, रिया नेगी, अंजू, अभिषेक, निशा और तनीषा सहित अन्य छात्र शामिल रहे। वहीं इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बलजीत सिंह, राज कुमार, सत्या प्रकाश, विमल नेगी, राजेश कुमार, बीडीसी मान देवी, चंद्र किशोर, गोपाल सिंह, हेडमास्टर गोपाल नेगी और निर्मला सहित विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।