फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूट पंचायत का सुरू गांव भूस्खलन की चपेट मेें

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम गांव सुरू में बनी परियोजना की टनल से जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है। इसके चलते सैकड़ों ग्रामीण खतरे के साये में जीने के लिए मजबूर हैं। टनल से पानी का रिसाव होने से ग्रामीणों की जमीनें भूस्खलन की चपेट में आ चुकी हैं। वहीं घरों के ढहने का भी खतरा बना हुआ है। इस संबंध में कूट पंचायत प्रधान ने बुधवार को एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान के माध्यम से प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करनी की मांग रखी। उन्होंने चेताया कि यदि समस्या का समाधान फिर भी नहीं हुआ तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन

उपमंडल के दुर्गम 15/20 क्षेत्र की कूट पंचायत में 24 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का हाल ही में उत्पादन शुरू हुआ। इस दौरान गुडविल परियोजना ने टनल में पानी भरना शुरू किया, जिसके चलते टनल से जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है। कूट पंचायत प्रधान विजय नेगी, श्याम सिंह, कुलदीप सिंह, सनम, शेर सिंह, सुंदर सिंह, सूरत राम, लीला देवी, रत्न दास, काशी राम, मीरा देवी, दलीप सिंह, प्रताप सिंह, अजीत सिंह, ठाकुरमणी और मुकेेश नेगी के अलावा कई अन्य ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या के बारे में पहले भी स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन आज तक प्रशासन की ओर से इस समस्या को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। सूखे मौसम में भी गांव के निचले हिस्से से पानी का निकलना खतरे का संदेश है। यदि पानी का रिसाव यूं ही होता रहा तो बरसात में सुरू गांव की 70 बस्तियां सहित ग्रामीणों की जमीनें भूस्खलन की चपेट में आ सकती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और कंपनी को चेताते हुए कहा कि यदि इस समस्या को एक सप्ताह के अंदर हल नहीं किया तो एसडीएम कार्यालय को घेराव किया जाएगा। वहीं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि जल्द ही मौके पर अधिकारियों को जायजा लेने भेजा जाएगा। उसके बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें