फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 15/20 वैली की जघोरी और फांचा पंचायत में ओलों ने बरपाया कहर

विज्ञापन
उपमंडल रामपुर की जघोरी और फांचा पंचायत में ओलावृष्टि से तबाह हुई सेब की फसल। संवाद
विज्ञापन
ओलों ने सेब के पेड़ से फल, फूल, पत्तियां और बीमे जमीन पर किराये
विज्ञापन


बुधवार रात को ओलावृृष्टि ने बागवानों की मेहनत पर फेरा पानी

बड़े-बड़े ओलों ने पलभर में ही तबाह की वर्षों की कमाई

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की जघोरी और फांचा पंचायत के टिककर, रट्टा, चंडी ब्रांडा सहित अन्य क्षेत्र में बुधवार रात को ओलावृष्टि हुई। देर रात को मौसम ने एकदम से करवट बदली और से बड़े-बड़े ओलों ने सेब के पेड़ से फल, फूल, पत्तियां और बीमे जमीन पर गिरा दिए। ओलों का आकार इतना बड़ा था कि फूल और फल तो क्या, बीमे भी टूट कर जमीन पर गिर गए। इससे दो पंचायतों में बागवानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित टिक्कर, चंडी-ब्रांडा के बागवान कृष्ण, प्रेहलाल, राजकुमारी, जयसिंह, दुर्गा सिंह, शोभा राम, मस्त राम, देवराज, नेक राम, मोहन सिंह, वेद ठाकुर, सतपाल, चतर सिंह और अरुण सहित अन्य बागवानों का कहना है कि बुधवार रात को अचानक मौसम खराब हुआ और बड़े-बड़े ओले गिरने से उनकी पूरे साल की मेहनत मिट्टी में मिल गई। उन्होंने बताया कि दुर्गम क्षेत्र में सड़क सुविधा देरी से मिलने के कारण यहां के लोगों ने बड़ी मेहनत से सेब तैयार किए हैं, लेकिन सालभर की कमाई नष्ट होने से क्षेत्र के बागवानों को परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। बागवानों ने सरकार और प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही विभिन्न बैंकों से केसीसी धारक बागवानों का ऋण माफ करने की गुहार लगाई है। वहीं, फसल बीमा में कवर कर मुआवजा देकर बागवानों की सहायता करने की मांग उठाई है।
बागवान करें इन दवाइयों का स्प्रे

बागवानी विभाग रामपुर के एसएमएस अश्वनी चौहान और एचडीओ प्रवीण मेहता ने बताया कि ओलावृष्टि के तुरंत बाद बागवान कार्बेंडाजिम 100 ग्राम या मैंकोजैब 600 ग्राम 200 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। तीन से चार दिन के भीतर बोरिक एसिड 200 ग्राम, जिंक सल्फेट 500 ग्राम, अनभूजा चूना 250 ग्राम का 200 लीटर पानी में घोल बना कर स्प्रे करें। 10 से 12 दिनों के बाद सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे एग्रोमिन, मल्टिफ्लैक्स या मैक्रोविट 400 से 600 ग्राम 200 लीटर पानी में घोल बना कर छिड़काव करें। ओलावृष्टि से प्रभावित बगीचे में एक किलोग्राम यूरिया का भी 200 लीटर पानी में घोल बना कर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मोहन मेहता

उपमंडल रामपुर की जघोरी और फांचा पंचायत में ओलावृष्टि से तबाह हुई सेब की फसल। संवाद

उपमंडल रामपुर की जघोरी और फांचा पंचायत में ओलावृष्टि से तबाह हुई सेब की फसल। संवाद

उपमंडल रामपुर की जघोरी और फांचा पंचायत में ओलावृष्टि से तबाह हुई सेब की फसल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें