फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दीपक हेड बॉय और स्मृति के सिर सजा हेड गर्ल का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव आयोजित किए गए। हेड बॉय को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि हेड गर्ल के लिए चार लड़कियों में मुकाबला रहा। इसमें समृद्धि को सर्वाधिक 61 मत मिले। वहीं, बिपाशा को 42 मत, कृतिका को 34 और अंतरा को 23 मत प्राप्त हुए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने हेड बॉय दीपक और हेड गर्ल स्मृति को चुनने की घोषणा की। चुनाव करवाने में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता अशोक मेहता प्रभारी, सह प्रभारी दीपक कुमार, निर्दोष ठाकुर और नरेश ठाकुर ने अपनी भूमिका निभाई। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें