कोटखाई में सात दिन सेवाएं देंगे एसडीएम
खंड स्तरीय खेलों के समापन अवसर पर बोले नरेंद्र बरागटा
कहा- कोटखाई को बनाया जाएगा आदर्श नगर पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई । विधायक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि हर महीने के सात दिन अब कोटखाई में एसडीएम सेवाएं देंगे। एसडीएम कार्यालय के कोटखाई में खुलने से लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए परेशानी नहीं झेलनी होगी। बरागटा शुक्रवार को कोटखाई में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन पर अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कोटखाई में स्कूल के विकास के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कोटखाई बाजार की विभिन्न योजनाओं के लिए लगभग 40 लाख की राशि स्वीकृत की। उन्होंने कोटखाई नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने का आश्वासन दिया। समारोह में छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। नरेंद्र बरागटा ने छात्राओं को 11 हजार रुपये दिए। इस अवसर पर महासू की स्कूल की छात्राओं की ओर से गुड़िया कांड को लेकर एक लघु नाटिका पेश की। इस प्रस्तुति से मंच पर मुख्य अतिथि सहित सभी ने काफी सराहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेइक, अटल विहारी वाजपेयी के निदेशक रावेंद्र चौहान, यशबीर, नगर पंचायत अध्यक्षा शारदा वर्मा, उपाध्यक्ष रिशा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, देव श्याम, सोशल मीडिया प्रभारी राजीव मेहता, सुंदर डोगरा, सतीश हिमटा, ज्ञान जस्टा, सोमेश्वर कवर, स्कूल के प्रिंसिपल पीतांबर पिरटा, तहसीलदार रवीश चंदेल, नायब तहसीलदार, विपिन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुंदर चौहान, पार्षद मोहित नंदा, राजकुमार और अमिता आदि मौजूद रहे।