फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल, सब्जी कारोबारियों की मांगें होंगीं पूरी : नरेश

विज्ञापन
स्वागत कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में एपीएमसी के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश शर्मा का सोमवार को ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला महासू के अध्यक्ष अजय श्याम विशेष रूप से मौजूद रहे। व्यापार मंडल और सब्जी मंडी ठियोग की संस्था की ओर से नरेश शर्मा को सोने की चेन भेंट की गई।
विज्ञापन

एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा ने बताया कि फल, सब्जी का कारोबार करने वालों की मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। थरमटी में बनने वाली भव्य मंडी को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। सरकार के सामने सभी मांगों को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन को एकजुट होकर चलना होगा, जिससे क्षेत्र का विकास हो सकता है। भाजपा महासू जिला के अध्यक्ष अजय श्याम ने कहा कि सरकार किसानों, बागवानों और आम आदमी की सरकार है। सरकार से ठियोग में जल्द से जल्द ट्रामा सेंटर खोलने की मांग की जाएगी। इस दौरान नप की अध्यक्ष शांता शर्मा, पार्षद शीला, वर्मा, रविंद्र शर्मा, रामकृष्ण मदराड़ी, विरेंद्र जोशी, दिनेश शर्मा, भूप राम शर्मा, मदन शर्मा, सब्जी मंडी ठियोग के अध्यक्ष विनोद हेटा, कोषाध्यक्ष मदन वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष अशोक कंवर, ज्ञान चंदेल, जिया लाल शर्मा, कश्मीर सिंह राणा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें