आनी (कुल्लू)। हिमाचल का पहला टेलीविजन रियलिटी शो वॉइस ऑफ कुल्लू का पहला ऑडिशन आउटर सिराज के निरमंड में अंबिका पब्लिक स्कूल में सोमवार को हुआ। राम वीडियो प्रॉडक्शन और 9 प्लस चैनल के सौजन्य से आयोजित शो में 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 25 प्रतिभागियों को मास्टर्स कपिल शर्मा और रमेश ठाकुर ने कुल्लू में होने वाले ओकेस्ट्रा राउंड के लिए टिकट देकर चुना। आनी में यह रियल्टी शो छह जून को होगा।
शो के निर्देशक राम चौहान ने बताया कि नशा मुक्त हिमाचल वॉइस आफ कुल्लू में निरमंड, बागीपुल, अरसू, जाओं और बागा सराहन के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें हिमाचल के संगीतकार एसडी कश्यप और संगीतकार कपिल शर्मा और प्रथम वॉइस ऑफ हिमालय रमेश ठाकुर अहम भूमिका निभा रहे है। ग्राम पंचायत भालसी के प्रधान विदेश निगम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान ग्राम पंचायत निरमंड के उप प्रधान विकास शर्मा बतौर विशेष अतिथि, अंबिका पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रजत शर्मा, एंकर सी भारद्वाज, प्रोडक्शन हेड ललित ठाकुर, एडीओपी बुट्टा सैनी, कैमरामैन गोपाल ठाकुर, कोआर्डिनेटर राहुल और पदम मौजूद रहे।