फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानें, एक स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
कल्पा खंड के तहत तांगलिंग गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक आग लगने से दो दुकानें और एक स्टोर जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही रिकांगपिओ से फायर ब्रिगेड और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग को आगे फैलने से बचा लिया। लेकिन दो दुकानें और एक स्टोर को नहीं बचा सके।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार तांगलिंग गांव के निवासी उदय सिंह पुत्र स्व. शेर सिंह की दो दुकानों और एक स्टोर में अचानक आग लगी। इससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। एक दुकान और स्टोर उदय सिंह स्वयं चला रहा था। दूसरी दुकान सुदेश कुमार चला रहा था। उधर, एसडीएम कल्पा अवनिंद शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये प्रभावित को दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें