फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनेरी में किया औचक निरीक्षण, आपातकाल के लिए अलग विंग बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में वीरवार को एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को अस्पताल में अव्यवस्था की भरमार मिली। इस पर उन्हाेंने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पाया कि अस्पताल की डिस्पेंसरी ऊपरी मंजिल में चल रही है। इससे मरीजों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं। एसडीएम ने कहा कि इसे यहां से शिफ्ट कर मुख्य गेट के साथ खोला जाए। अस्पताल के सभी कर्मचारियों को वर्दी में आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी डॉक्टरों को सरकार की ओर से दी जा रही दवाइयों को देने और लोगों को जागरूक करने को कहा। इतना ही नहीं जो सरकारी दवाओं की सप्लाई में कमी के बारे में सरकार को सूचित करने के बारे में निर्देश दिए। एसडीएम ने केजुअल्टी विभाग का निरीक्षण भी किया। यहां पर दी जाने वाली सेवाओं से असंतुष्ट दिखे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को तुरंत निर्देश दिए कि आपातकाल सेवाओं के लिए अलग से विंग तैयार किया जाए, जिसमें डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ शामिल हो। साथ ही अलग से पंजीकरण केंद्र खोला जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह से तैयार हो। अस्पताल के लेबररूम में इनवर्टर लगाने के निर्देश जारी किए गए। अस्पताल के निरीक्षण के बाद एसडीएम कैंटीन में पहुंचे। यहां के हालत देखकर वे हैरान रह गए। कैंटीन के बाहर सीवरेज की गंदगी पसरी हुई थी। ट्रामा सेंटर के निर्माण कार्य के दौरान पाइप बंद होने से कैंटीन के आसपास गंदगी फैली हुई है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द बंद पड़ी लाइन को ठीक करने को कहा। एसडीएम के अस्पताल दौरे के दौरान आरकेएस की बैठक न होने का मुद्दा भी गरमाया। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने बैठक को जल्द से जल्द करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें