अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
पीजी कॉलेज रामपुर में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया। इस स्पर्धा में कॉलेज के छात्र, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्पर्धा के अंतिम दिन कॉलेज प्राचार्य पीसी नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। स्पोर्ट्स मीट के दौरान छात्र और छात्रा वर्ग की दौड़, लंबी और ऊंची कूद, शॉटपुट, डिसकस थ्रो और हैमर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिताएं कॉलेज के डीपी विद्याबंधु नेगी की देखरेख में आयोजित की गई।
पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता की छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुराधा ने प्रथम, कामया नेगी ने द्वितीय और स्नेह लता ने तृतीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में अनुराधा प्रथम, भाव्या भारती द्वितीय और मोनिका नेगी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में भाव्या ज्योति ने पहला, मोनिका नेगी ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा, 1500 मीटर दौड़ में मोनिका ठाकुर प्रथम, मोनिका नेगी द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अशोक जोशी पहले, अजय कुमार दूसरे और ललित कुमार तीसरे स्थान, 200 मीटर में राजेंद्र प्रथम, अशोक जोशी द्वितीय और गुरुदयाल तृतीय रहा। 400 मीटर में नरेश कुमार प्रथम, लोकेंद्र वजीर द्वितीय और रविंद्र वर्मा तृतीय स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में विजय ने पहला, रवि चौहान ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान पाया। छात्रा वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में अनुराधा प्रथम और रंजना द्वितीय रही। ऊंची कूद में सविता नेगी प्रथम और भाव्या भारती द्वितीय रही। छात्र वर्ग की लंबी कूद में अजय कुमार ने पहला और अशोक जोशी ने दूसरा, ऊंची कूद में प्रशांत पहले और अशोक दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट छात्रा वर्ग में मीना ने पहला और भाव्या भारती ने दूसरा, डिसकस थ्रो में मीना ने पहले और भाव्या भारती ने दूसरे, शॉटपुट के छात्र वर्ग में प्रशांत ने पहला और अशोक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हैमर में राहुल कुमार ने पहला, सीताराम ने दूसरा और प्रशांत ने तीसरा स्थान झटका। प्राचार्य पीसी कश्यप ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्र, छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. जीआर नेगी, डॉ. रामलाल नेगी, डॉ. कार्तिकश्री मृत्युंज्या चौहान, डॉ. सत्या नारायण स्नेही, महेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।