फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे ने बढ़ाई किसानों-बागवानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल में लंबे समय से बारिश न होने के कारण सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। इससे क्षेत्र के किसानों-बागवानों को फसलों की बेहतर उपज की चिंता सताने लगी है। कुछ समय और यदि मौसम यूं ही बना रहा तो सेब की फसल पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है। अन्य नकदी फसलों को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

सितंबर माह से पर्याप्त बारिश न होने के कारण सेब की फसल पर संकट खड़ा हो गया है। मौसम की बेरुखी से बागवानों में मायूसी है। दिसंबर, जनवरी माह सूखे निकल गए। अब फरवरी माह में भी मौसम के तेवर नहीं बदल रहे। भूमि में पर्याप्त नमी न होने के कारण क्षेत्र में बागवान बगीचों का रखरखाव नहीं कर पा रहे। दिसंबर और जनवरी माह की बारिश सेब की पैदावार के लिए वरदान मानी जाती है। क्षेत्र के बागवान विनोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, झाबे राम शर्मा, जिया लाल वर्मा, विद्या सागर, शेर सिंह, प्रदीप चौहान, देवराज, सुरजी, पोपेंद्र, नंद लाल धीमान, मोहर सिंह, नरेश सहित अन्य किसानों, बागवानों का कहना है कि क्षेत्र में सूखे से समस्या बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सूखाग्रस्त किसानों, बागवानों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें