चंडीगढ़ में शिविर में खेल कौशल और फिटनेस की सीखेंगे बारीकियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रिकांगपिओ (किन्नौर)। क्रिकेट एसोसिएशन किन्नौर की वरिष्ठ पुरुष टीम के लिए बुधवार को पुलिस लाइन ग्राउंड रिकांगपिओ में ट्रायल हुए। ट्रायल में जिलेभर से 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन मुख्य टीम के लिए कर लिया गया है। क्रिकेट एसोसिएशन किन्नौर के महासचिव तारा चंद ठाकुर ने बताया कि चयनित टीम जून में शुरू होने वाली एचपीसीए की टी-20 प्रतियोगिता में भाग लेगी। चंडीगढ़ में एक हफ्ते का विशेष शिविर लगेगा। चयनित 15 खिलाड़ियों के खेल कौशल और फिटनेस को और निखारने के लिए चंडीगढ़ में एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है।
ऊना में खेले जाएंगे 5 मैच
यह टीम आगामी इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए ऊना जाएगी। इस प्रतियोगिता के दौरान किन्नौर की टीम कुल 5 मैच खेलेगी। एसोसिएशन को पूरी उम्मीद है कि चुने गए ये खिलाड़ी ऊना के मैदान पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगे।