फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय जिले की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय जिले की ऊंची
विज्ञापन

चोटियों में ताजा हिमपात
बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में आया समूचा जिला
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। मंगलवार देरशाम से ही जिले में खराब मौसम के चलते ऊंची चोटियों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। किन्नर कैलाश, जौरखंडन, नाको के रियोपुरगिल, छितकुल की थौला पहाड़ियों, सागंला कंडा, बटसेरी का सिगन, भावावैली और पूह की ऊंची चोटियों में रूक-रूक कर हल्का हिमपात हो रहा है। बर्फबारी के बाद समूचा जनजातीय जिला शीतलहर की चपेट में समूचा जिला किन्नौर ठंड के चपेट में आ गया है।
बुधवार को किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 दर्ज किया गया। जिले के तीनों खंडों कल्पा, पूह और निचार में मंगलवार को दिन भर मौसम खराब रहा। वहीं जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से काजा और शिमला की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही। अधिक ठंड के चलते काजा लोकल, काजा मूद, काजा किब्बर, काजा लौसर, काजा लांगचा, काजा समदू, काजा डेमूल इस तरह से आधा दर्जन स्थानीय रूटों बस सेवाएं बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी रिकांगपिओ किन्नौर गोपाल नेगी ने कहा कि जिले के सभी रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही हो रही है। काजा के लोकल रूटों को छोड़ कर सभी रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें