फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल में सांगला ने रिकांगपिओ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वालीबॉल में सांगला ने रिकांगपिओ को हराया
विज्ञापन

सांगला में चल रही है अंडर-19 छात्र प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला में जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की ओर से आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता का दौर जारी है। शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए वालीबॉल के मुकाबले में सांगला और रिकांगपिओ के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें सांगला ने 25, 20 और 25, 22 से जीत दर्ज की।
वहीं हैंडबॉल मुकाबला निचार और भावानगर के बीच खेला गया, जिसमें निचार ने 6, 2 और 5, 1 से जीत दर्ज की। खो-खो के फाइनल मुकाबले में चगांव और चांगो के बीच खेला गया, जिसमें चगांव ने 12, 3 और 10, 4 से जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर चांगो रहा। कबड्डी में चगांव ने सांगला को शिकस्त दी।
विज्ञापन

चक्का फेंक में निचार के रितिक नेगी ने प्रथम स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में कल्पा के अंकित ने प्रथम और शोशन टिरकी दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन अध्यक्ष पद्म बिष्ट विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर प्रधानाचार्य सांगला गंगा कुमार नेगी, अधीक्षक चंद्र प्रकाश नेगी, प्रवक्ता विनोद नेगी, जिला क्रीड़ा संगठन सचिव विन्या नेगी, जितेंद्र नेगी, राजमन नेगी, विद्यासागर नेगी, मधु नेगी, ममता नेगी, सोनी नेगी और देवा नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें