फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद भरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
बाल विकास परियोजना कुमारसैन के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके लिए 23 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपाल कश्यप ने बताया कि जार पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र घड़ेवती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सिंहल नारकंडा के मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सिंहल नारकंडा के कौंथड़ू व शमाथला पंचायत के शमाथला में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

पदों के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय कुमारसैन में आवेदक सादे कागज पर अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए केवल महिला प्रार्थी ही पात्र है। आवेदक उस गांव की सामान्य निवासी होनी चाहिए, जिस आंगनबाड़ी में रिक्त पद भरा जाना है। साथ ही आवेदक का नाम 1 जनवरी 2018 को उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में दर्ज होना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रार्थी कम से कम जमा दो पास होना चाहिए व उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 35000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए महिला प्रार्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं पास होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें