फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के चार जिला परिषद से 14, पंचायत समिति के 34 वार्डों से 97 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
. अंतिम दिन जिला परिषद के एक, पंचायत समिति के 12 उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस
विज्ञापन

. नामांकन वापसी के साथ चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिह्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नामांकन वापसी के बाद अब पंचायतीराज चुनाव का रण पूरी तरह से सज गया है। प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हो गई है। चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न मिल गए हैं। इसके बाद अब प्रचार पूरी तरह से जोर पकड़ेगा। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन जिला परिषद के एक और पंचायत समिति के 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए। पंचायतीराज चुनाव को लेकर शुक्रवार नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के चार जिला परिषद वार्डों के लिए हो रहे चुनाव में वार्ड नंबर-तीन से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। अब जिला परिषद वार्ड नंबर-1 ज्यूरी-त्यावल से कांग्रेस समर्थित अनुराधा, भाजपा समर्थित रेखा कुमारी और आजाद उम्मीदवार शशि जिंटा चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड नंबर-2 झाकड़ी से कांग्रेस समर्थित इंदु बाला, भाजपा समर्थित ममता आजाद और आजाद उम्मीदवार के रूप में रेखा मैदान में हैं। वार्ड नंबर-तीन नरैण से 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन वापसी के बाद इस वार्ड से आजाद उम्मीदवार गुरध्यान सिंह, दिवान चंद, रॉनी राणा, भाजपा समर्थित शिवराम और कांग्रेस समर्थित सुदेश कौशिक के बीच मुकाबला होगा। वार्ड नंबर-4 बगलती से कांग्रेस समर्थित रमिला देवी और भाजपा समर्थित रानु देवी के बीच टक्कर होगी। शुक्रवार को पंचायत समिति रामपुर से चुनावी मैदान में उतरे 6 और ननखड़ी से 8 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए हैं। रामपुर के 19 वार्डों में अब 65 और ननखड़ी के 15 वार्डों में कुल 32 उम्मीदवारों में चुनावी जंग होगी। रामपुर ननखड़ी के कुल 34 वार्डों से अब 97 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी के साथ ही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए गए। चुनाव चिह्न मिलते ही अब उम्मीदवारों का चुनावी प्रचार तेजी पकड़ेगा। रामपुर की 39 और ननखड़ी की 18 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन जिला परिषद के 1 और पंचायत समिति के 12 सदस्यों ने नामांकन वापस लिए। जिला परिषद के 4 वार्डों से 14 और पंचायत समिति के 34 वार्डों से 97 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। - हर्ष अमरेंद्र सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें