फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युला कंडे में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई स्रोत में मिला नर कंकाल
विज्ञापन

निचार खंड के युला कंडे का मामला, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने नरकंकाल को आईजीएमसी की फॉरेंसिक लैब भेजा
युला निवासी कांशी राम का बताया जा रहा है कंकाल
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जिले के निचार खंड की ग्राम पंचायत युला के तहत आने वाले युला कंडे में एक नरकंकाल बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह कंकाल युला गांव के कांशीराम का बताया जा रहा है, जिसकी पहचान उसके परिजनों ने कपड़ों से की है। पुलिस ने मृतक का कंकाल आईजीएमसी शिमला भेजा है। फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही कंकाल की सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक सात जुलाई को युला गांव में घर से कांशी राम (46) लापता हो गया था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। युला कंडे में पुराने कपड़ों में लिपटे नरकंकाल को उरनी के ग्रामीणों ने बुधवार शाम को उस समय देखा जब लोग बाधित सिंचाई कूहल को ठीक करने के लिए युला कंडा पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने देखा कि सिंचाई स्रोत में कंकाल पड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना होमगार्ड उरनी जीवन सिंह नेगी को दी। जीवन सिंह ने थाना टापरी को नरकंकाल के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही टापरी थाने से मुख्य आरक्षी आशीष, सिपाही आशीष कुमार और गृहरक्षक प्रीतम और ग्रामीणों के सहयोग से नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए छौलतु अस्पताल पहुंचाया। वीरवार को युला के ग्रामीणों और मृतक के बेटे विजेंद्र सिंह ने बैंगनी कलर के पाजामा और स्लेटी रंग की कमीज से शिनाख्त की। पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाते हुए इस कंकाल को आईजीएमसी की फॉरेंसिक लैब भेजा है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि युला गांव के ग्रामीणों और मृतक के बेटे विजेंद्र सिंह नेगी ने कंकाल की शिनाख्त की है। क्षतविक्षत हुए कंकाल और कपड़ों को जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें