फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूमती ठाकुर मंदिर का आज हुआ प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर
विज्ञापन

की छत पर चढ़ाया कलश
दूमती ठाकुर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न
पारंपरिक वेशभूषाओं में सज-धज कर लोगों ने खूब डाली नाटी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के बटसेरी गांव में देवता दुमती ठाकुर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को देवता बद्रीनारायण, देवता विष्णु नारायण और तपोनारायण की उपस्थिति में शुरू हुआ। दोपहर बाद करीब दो घंटे तक तीनों देवताओं की उपस्थिति में वाद्ययंत्रों की धुनों पर मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर की छत पर कलश चढ़ाया गया।
विज्ञापन

तत्पश्चात किन्नौर जिले और बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों के लिए देवता दुमती ठाकुर मंदिर कमेटी की ओर से खान-पान की व्यवस्था की गई। देर शाम तक किन्नौरी पारंपरिक वेशभूषाओं में सज-धज कर लोगों ने नाटी डाली। दुमती ठाकुर मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के शुभारंभ अवसर पर किन्नौर के पूर्व विधायक तेजवंत नेगी ने मंदिर का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएफओ किन्नौर एंजल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। तेजवंत नेगी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से लोगों को आपसी मतभेद को भूलकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को संजोए रखने का खास मौका होता है। इस दौरान सभी लोग एक साथ खानपान करते हैं और नाटी डालकर झूमते हैं। देवता दुमती ठाकुर मंदिर के मोतमीन प्रेमचंद, कायथ ज्वाला भगत, पुजारी विद्या लाल नेगी, वरिष्ठ सलाहकार राम लाल नेगी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मंदिर की प्रतिष्ठा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। क्षेत्र की बेटियां जो बाहरी क्षेत्रों में ब्याही जाती है, वह भी इस दौरान अपने गांव आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें