सन लाइट कोछडी की टीम
तीन विकेट खोकर जीता मैच
नलाटी स्टेडियम सराहन में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नलाटी स्टेडियम सराहन में ग्राम स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। व्यापारमंडल स्पोर्ट्स कमेटी ज्यूरी की ओर से नाल्टी स्टेडियम सराहन आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व अधिशाषी अभियंता गुमान नेगी ने विधिवत रूप से किया।
दस दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 24 टीमें भाग ले रही हैं। निर्धारित ओवरों की इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख की नगद राशि और ट्रॉफी उप विजेता टीम को चालीस हजार नगद और ट्राफी इनाम से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन मैच में टॉस जीत कर डवार्च की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते दस ओवरों में 74 रनों के लक्ष्य दिया। सन लाइट कोछडी की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल की गई। मुख्यातिथि गुमान नेगी ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 51 हजार की सहायता राशि भेंट की। इस अवसर पर राजेंद्र नेगी, उप प्रधान जानी रविंद्र नेगी, हृदय नेगी, सुनील शर्मा, रूपेश्वर सिंह, अरुण शर्मा, स्पोर्ट्स कमेटी के प्रधान सुरेंद्र पाल, उपप्रधान नरेश सुनेल, सचिव विक्रम ठाकुर, बालक राम और अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।