फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं निपटाईं, प्रमाण पत्र बनाएं

विज्ञापन
जन मंच कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
सांगला वैली में शनिवार को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने की। जनमंच में सांगला वैली के किल्बा से लेकर छितकुल तक 11 पंचायतों के ग्रामीणों ने पेयजल, सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित कई अन्य समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। सांगला में जनमंच कार्यक्रम के दौरान करीब 300 मामले आए। इनमें से ई समाधान के 134 मामले, रे, टीडी के 43 मामले और परिवहन निगम के 50 मामले आए। इनमें से कुछ का समाधान किया गया।
विज्ञापन

ई समाधान से कई मामलों को निपटाया गया और कुछ मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान तहसील कार्यालय की टीम ने अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आय पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र सहित कृषि और उद्यान विभाग ने किसान कार्ड और मौके पर रसोई गैस कनेक्शन बांटे गए। कार्यक्रम में मकान मरम्मत के लिए अनुदान, डिजिटल राशन कार्ड, मकान निर्माण अनुदान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे मामलों का भी निपटारा किया गया। मौके पर किन्नौर की लोकल शराब बनाने के लिए आबकारी विभागों को लाइसेंस देने के निर्देश जारी किए। दिव्यांग व्यक्तियों को अपंगता प्रमाण पत्र देने के लिए पांच जून को रिकांगपिओ, छह जून को सांगला और सात जून को पूह के अस्पतालों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जनमंच के दौरान जिला आयुर्वेद और क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ से आई टीम ने क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान उपायुक्त गोपाल चंद, एसपी साक्षी वर्मा, आयुक्त उपायुक्त डॉ. अवनिंद्र, आयुक्त उपायुक्त सुरेंद्र ठाकुर, डीएफओ एंजल चौहान, डीएसपी धनसुख दत्ता, डीएसपी मनोज कुमार, आर एल चौहान, उदय बौद्ध, बीडीओ कल्पा जैवंती नेगी, नवीन कुमार, पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सूरत नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय नेगी, प्रधान सुनीला नेगी, प्रधान सीमा नेगी, प्रधान सचिन नेगी, प्रधान विक्रम नेगी, मुकेश नेगी, सनम पालमो नेगी, चंद्रशेखर नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें