फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार का किया घेराव

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुब्बल (रोहड़ू)।
अवैध कब्जे हटाने की मुहिम को बंद करने की मांग को लेकर जुब्बल में सोमवार को किसान सभा ने रैली निकाली। इस दौरान विधायक राकेश सिंघा सहित सीपीआईएम के कई नेता भी उपस्थित रहे। रैली के बाद उन्होंने तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार का घेराव भी किया।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय की ओर से अवैध अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए गए हैं। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए न्यायालय ने विशेष रूप से एसआईटी का गठन किया है। लेकिन किसान सभा का आरोप है कि एसआईटी बिना किसी सुनवाई के पुलिस का रौब दिखाकर गलत ढंग से अतिक्रमण हटा रही है। किसान सभा ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम को तुरंत बंद करने की मांग उठाई। किसान सभा ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह तनवर, किसान सभा के प्रदेश महासचिव संजय चौहान, राजिंद्र तेजटा, अजय दुल्टा, सुखदेव चौहान, घनश्याम मांटा सहित कई सीपीआईएम नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें