फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजलाल संघ के अध्यक्ष किए नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की रोहड़ू इकाई ने सोमवार को अधिवेशन का आयोजन किया। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विपिन डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

बृजलाल शर्मा को अध्यक्ष, बाबू लाल मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश शर्मा महासचिव, एनडी शर्मा मुख्य सलाहकार, नरेंद्र चौहान संगठन मंत्री, रिषि राज को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सुनीता ठाकुर को महिला संगठन मंत्री, राजीव शर्मा को कार्यालय मंत्री, सन राम, हेमचंद शर्मा, ममता गुलेरिया, नील कमल, नेत राम शर्मा को उपाध्यक्ष चुना। प्रोमिला देवी, राज पाल रांटा, सतीश, राजिंद्र झामटा, बलवंत शर्मा, देविंद्र फिष्टा, अमर सिंह डोगरा को संयुक्त सचिव, अर्की लाल, सुरेंद्र खागटा, भगत नेगी को क्षेत्रीय सचिव, परमेश्वर चौहान मीडिया सलाहकार, रूप लाल पाठक को ऑडिटर नियुक्त किया गया। अधिवेशन में निर्णय लिया गया कि जो विभाग छूट गए हैं, उनसे पदाधिकारी अगली बैठक में चुने जाएंगे। साथ ही जिला प्रतिनिधियों का चयन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें