फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 13 और रामपुर में 8 लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले में शुक्रवार को 37 रोगियों ने कोरोना को मात दी है। जिससे जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ कर 2728 हो गई है। जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 237 सैंपल लिए गए। जिनमे 13 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रामपुर उपमंडल में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 8 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के 37 रोगी स्वस्थ हुए जबकि 13 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 281 है। उन्होंने बताया कि कोविड पॉजिटिव आने वालो में कल्पा से एक, कामरु से 3, लिप्पा से एक, लियो से एक, स्पीलो से 3, पूह से एक, बरी से 2 और रूपी से एक मामला शामिल है। जिले में अब तक कोविड 19 के कुल 48484 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 45439 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है । अब तक कुल 3045 मामले पॉजिटिव आए हैं। जिले में कोविड-19 के कारण 36 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें