फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधू स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अव्वल रहने वाले होनहार पुरस्कृत
विज्ञापन

संधू स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर छात्रों ने बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधू में वार्षिक समारोह वितरण का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मंच का संचालन डिमाल कौशल, स्नेहा और सुनीता ने किया।
प्रवक्ता राम लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां पेश कर समा बांधा। कलाकारों ने राजस्थानी, पंजाबी और पहाड़ी नाटियों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अध्यापिका सुनीता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में स्कूल के शिक्षण, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने पर आकांक्षा, पलक, ज्ञान, रोहित, अलिशा, महक, अंकु, दानवी, सौरभ, दीक्षित, अंजली, सुमन ठाकुर, साहिल, मोनिका, देवयानी, दीपिका, कल्पना, रूचिका, प्रियंका और काजल को भी पुरस्कृत किया गया। ज्ञान, आंचल, प्रियंका, अभिलाष, उर्मिला, निर्मला और स्मृति को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खुश होकर पांच हजार की राशि भेंट की। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष रमेश वर्मा सहित विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें