शरमला पंचायत के शरमटू गांव का निखिल काल्टा नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बन गया है। नौ सेवा अकादमी से पासिंग आउट परेड के बाद काल्टा ने माता-पिता के हाथों स्टार पहन कर पद संभाला है। निखिल काल्टा के पिता नौसेना में सेवारत है।
उनकी माता इंदिरा काल्टा गृहणी है। निखिल काल्टा ने दसवीं तक की पढ़ाई केंद्रीय स्कूल से की। उसे बाद दस जमा दो श्री चेतन्या टेक्निकल इंस्टीट्यूट विशाखापट्टनम से पढ़ाई की।
छोटे भाई जितेश काल्टा विशाखापट्टनम के ही केंद्रीय स्कूल में दस जमा दो की पढ़ाई कर रहा है। युवक की इस उपलब्धि से माता-पिता और काल्टा परिवार में खुशी का महौल है।