फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी बनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर

विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय और प्राथमिक पाठशाला कचेड़ी का संयुक्त वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन(रामपुर बुशहर)।
राजकीय उच्च विद्यालय और प्राथमिक पाठशाला कचेड़ी का संयुक्त वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया। स्कूल के मुख्याध्यापक चंदन रोलटा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्याध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल में वर्ष भर आयोजित गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन


समारोह में छात्र-छात्राओं ने नाटी, पंजाबी और देशभक्ति के गानों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। इनकी अभिभावकों ने जमकर सराहना की। समारोह में स्कूल के मेधावियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की साक्षी को बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक, एसएमसी सदस्य और विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें