12 भादो मेले के लिए पहुंचे देवता साहिब बूढ़ा महादेव का रथ
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर के देवता साहिब बूढ़ा महादेव का रथ 12 भादो मेले के लिए सज गया है। इसके साथ ही देवता के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में हर रोज श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं। भादो के पहले प्रविष्टे से पूरे माह देवता का रथ सजा रहेगा।
परंपरा के तहत देवता साहिब का रथ पहले प्रविष्टे के दिन थानेगांव धनाह पहुंचेगा, लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह परंपरा इस बार नहीं निभाई जा सकी। भादो की नौ प्रविष्टिे को दूसरी जगह बूढ़ा महादेव तीन दिन तक देवलुओं के साथ रहते हैं।
इस दौरान रात को भजन-कीर्तन का दौर भी चलता है। खास बात यह है कि सिर्फ भादो के माह में ही बूढ़ा महादेव का रथ सजाया जाता है। यह मौका सभी नित्थरवासियों के लिए खुशियों भरा रहता है। मंदिर के कारदार कर्मचंद ठाकुर और पुजारी सदानंद ने बताया कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।