रामपुर बुशहर। सतलुज जल विद्युत निगम के सौजन्य से एसजेवीएन खेल मैदान झाकड़ी में हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवि पदमश्री अशोक चक्रधर विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा उनके साथ सरदार प्रताप फौजदार लाफ्टर चैंपियन, सुरेश अलबेला, लाफ्टर चैंपियन और गौरी मिश्रा मौजूद रहे। सुरेश अलबेला ने खूब रौनक लगाई। कवियों ने हास्य-व्यंग्य से रंग-बिरंगे तीर चलाकर परियोजना के अधिकारियों और अन्य लोगों को हंसने पर मजबूर किया। सरदार प्रताप फौजदार और सुरेश अलबेला ने एक से अनेक हास्य व्यंग्य से लोगों को खूब हंसाया। इस दौरान नैनीताल से आई कवि गौरी मिश्रा ने दिल का यह पैगाम हवा में भेजा है, रातों में अंगारे दहके, तू आवारा बादल तेरी क्या जानू, हां तुम जरा सा प्यार कर लेना, दिल का मोल सहित अन्य कविताओं से समा बांधा।
इसके अलावा मशहूर कवि पदम्श्री डॉ. अशोक चक्रधर ने हर व्यक्ति के चेहरे में रौनक कैसे लाए, इस बात का ध्यान रखते हैं। अलबेला ने बताया हम नागरिक के चहेरे से उदासी दूर करने का प्रयास करते हैं। इस समारोह के दौरान एसजेवीएनएल के सीएमडी नंद लाल, निदेशक वित्त अमरजीत सिंह बिंद्रा, नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख संजीव सूद, रामपुर परियोजना प्रमुख सुरेश ठाकुर और लुहरी परियोजना प्रमुख आरएस नेगी, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु सहित अन्य परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।